एसबीके सिंह बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर

दिल्ली पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह निवर्तमान कमिश्नर संजय अरोड़ा की जगह लेंगे, जो आज, 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

एसबीके सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले दिल्ली में होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति एक अगस्त से प्रभावी होगी।

संजय अरोड़ा को दी गई पारंपरिक विदाई

दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय अरोड़ा के सम्मान में आज नई पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पारंपरिक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर औपचारिक परेड के साथ अरोड़ा ने अपना विदाई भाषण भी दिया।

तमिलनाडु कैडर के अधिकारी अरोड़ा ने 1 अगस्त 2022 को राकेश अस्थाना के स्थान पर दिल्ली पुलिस के प्रमुख का पदभार संभाला था। इससे पहले वे तमिलनाडु पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों में विभिन्न अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

दिल्ली सरकार के गृह विभाग द्वारा पहले जारी अधिसूचना में बताया गया था कि अरोड़ा 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन उन्होंने तय समय से पहले ही रिटायरमेंट का विकल्प चुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here