दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 17 छात्राओं के यौन शोषण के मामले में आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड समाप्त हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की। अदालत ने पुलिस की मांग को मंजूरी दे दी।

स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ जालसाजी और फर्जी नंबर प्लेट लगाने के दो अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस ने 27 सितंबर की रात आगरा के होटल फर्स्ट ताजगं से स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को हिरासत में लिया। उस पर कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं।