हरियाणा में मुख्यमंत्री ने लांच की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अब सुधारों पर रहेगा जोर, हर साल मनेगा खास दिवस

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लांच की। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस नीति को 2025 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य है। शिक्षा के मूलभूत ढांचे में बदलाव के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सरकार का उद्देश्य है।

देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शिक्षा क्षेत्र में की गई विभिन्न नई पहलों को हरियाणा में तुरंत लागू करने के लिए मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हरियाणा वर्ष 2025 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लक्ष्य को पूरा कर सकेगा। गुरुवार को मोदी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और शिक्षा मंत्री कंवर पाल चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here