सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा कुछ दिन पूर्व गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर पूछे गए सवाल पर दिए गए जवाब के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शनिवार को सांसद आवास के बाहर मिट्टी के चुल्हे उपले जलाकर विरोध जताया। युवा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।

युवा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नवदीप कंबोज व जिला सिरसा इंचार्ज मनोज टाक माही के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए सेक्टर स्थित सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के समीप पहुंचे। पुलिस ने आवास के समीप ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपले से चूल्हा जलाकर रोष व्यक्त किया। वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

युवा जिला अध्यक्ष नवदीप कंबोज व मनोज टाक ने संयुक्त रूप से कहा कि महंगाई सुरसा की तरह लगातार मुंह फैलाई जा रही है, लेकिन सरकार व सरकार के नुमाइंदे बजाय महंगाई पर लगाम लगाने की बजाय उलूल-जुलूल बयानबाजी कर जनता के सिरदर्द को और बढ़ा रहे है।