भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से गुरमीत सिंह संधवालिया को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालेंगे।
भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड एक की ओर से राष्ट्रपति की ओर यह मंजूरी दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके नाम की सिफारिश की थी। संधवालिया पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उन्हें 30 सितंबर 2011 को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 18 अक्तूबर 2024 को राजीव शकधर की सेवानिवृत्ति के बाद इन्हें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।