पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पशुओं को चारा काटते वक्‍त एक व्‍यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। अर्जुन सिंह पुत्र छुकन राम गांव भंगेहड़ डाकघर उतराला तहसील थाना बैजनाथ का रहने वाला था। बताया जा रहा है वह शुक्रवार को अपने पशुओं के लिए घास काटने गए थे। इस दौरान वह घास काटते हुए ढांक से गिर गए। इसके बाद स्‍वजन उसे इलाज के लिए टांडा अस्पताल ले गए थे, जहां पर बीती रात उनकी मृत्यु हो गई।

इस संदर्भ में स्थानीय पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। पहाड़ी क्षेत्र में अकसर इस तरह के हादसो सामने आते रहते हैं। इस तरह के हादसे चंबा जिला में सबसे ज्‍यादा होते हैं। लेकिन जिला कांगड़ा के भी कई पहाड़ी क्षेत्रा में ऐसी दुखद दुर्घटनाएं सामने आती हैं।