हिमाचल: पेपर लीक के कारण पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसी माह के अंत तक फिर से परीक्षा करवाई जाएगी। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि 27 मार्च को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक करने वाले आरोपी हरियाणा और दिल्ली से हैं। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। डीआईजी मधुसूदन एसआईटी के प्रमुख होंगे। टीम जांच कर तथ्य जुटाएगी और उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि पुलिस की भर्ती पारदर्शिता के साथ पूरी हो सके और किसी को अंगुली उठाने की गुंजाइश न रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here