नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश बजट 2026-27 में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए कुल 43,290.29 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित किया है। यह राशि पिछले वर्ष के बजट से लगभग 2,000 करोड़ अधिक है।

बजट आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष के लिए जम्मू-कश्मीर को संशोधित सहायता राशि 41,340 करोड़ रुपये तय की गई है, जो पूर्व में निर्धारित 41,000.07 करोड़ रुपये से 340 करोड़ अधिक है।

आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित आवंटन के मुख्य घटक इस प्रकार हैं:

  • 42,650 करोड़ रुपये – केंद्र से संसाधन अंतर को पूरा करने हेतु सहायता राशि

  • 279 करोड़ रुपये – केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया कोष में योगदान

  • 259 करोड़ रुपये – झेलम-तवी फ्लड रिकवरी परियोजना के लिए इक्विटी

  • 101 करोड़ रुपये – जम्मू-कश्मीर में पूंजीगत व्यय के समर्थन हेतु

निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट जम्मू-कश्मीर के विकास और बुनियादी ढांचे की कई परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता सुनिश्चित करेगा और प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देगा।