जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके में स्थित कोल कंडोली मंदिर से 24वीं श्री माता वैष्णो देवी प्राचीन मार्ग पवित्र छड़ी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उपराज्यपाल ने यात्रा की शुरुआत से पहले मंदिर में ‘प्रथम पूजा’ में भाग लिया और सभी की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उन्हें पावन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस बार की पवित्र छड़ी यात्रा ‘ज्योत’ के साथ पारंपरिक मार्ग से होते हुए बमयाल स्थित ओली माता मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपनी भक्ति और आस्था के साथ भाग लेंगे।