झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब आज मतगणना के बाद मिल जाएगा। हालांकि, दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो गई है। कई सीटों के परिणाम आ गए हैं।

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने जीत हासिल की है। उन्होंने जेएलकेएम के जयराम महतो को 29 हजार वोट से हराया। 

टुंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार

टुंडी सीट पर झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने 25 हजार वोट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार महतो को हराया। 

झामुमो ने 10 सीट जीती

झामुमो ने तीन और सीट पर जीत हासिल की है। दुमका सीट पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन 14 हजार वोटों से विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के सुनील सोरेन को हराया। इसके अलावा खारस्वान में दशरथ गगरई ने 32 हजार वोटों से भाजपा के सोनाराम बोदरा को हराया। वहीं भगवनाथपुर सीट पर झामुमो के अनंत प्रताप देओ ने 21 हजार वोटों से भाजपा के भानु प्रताप शाही को हराया। 

कांग्रेस ने लोहरदगा सीट पर जीत हासिल की

कांग्रेस ने लोहरदगा सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर ओराओन ने आजसू की नेरू शांति भगत को 34 हजार वोटों से हराया है।

मंत्री बेबी देवी की हार, जयराम महतो ने छीनी डुमरी सीट

डुमरी सीट पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो ने जीत हासिल की है। उन्होंने झामुमो सरकार में मंत्री बेबी देवी को 10 हजार वोटों से हराया है। 

झामुमो के पाले में गईं सात सीटें

झामुमो ने सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। दो और सीटों पर झामुमो नेताओं ने जीत पाई है। लिटीपारा सीट पर हेमलाल मुर्मू ने 26 हजार और महेशपुर सीट पर स्टीफन मरांडी ने 61 हजार वोटों से विजय पाई है। 

भाजपा ने पहली सीट जीती

झारखंड में भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की है। सिमरिया सीट पर पार्टी के प्रत्याशी कुमार उज्ज्वल 111906 वोट पाकर विजयी बने हैं। उन्होंने झामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को चार हजार वोटों से हराया है। 

बच्चों से गले मिलकर हेमंत सोरेन ने मनाई खुशी

झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने पार्टी को बढ़त मिलने पर बच्चों के साथ खुशी मनाई है। एक्स पर अपने बच्चों से गले मिलते हुए उन्होंने फोटो साझा किए। उन्होंने पोस्ट में लिखा मेरी शक्ति। हेमंत सोरेन बरहेट सीट से उम्मीदवार हैं और 31 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

झामुमो ने तीन और सीटें जीतीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तीन और सीटें जीत ली हैं। गोमिया, चाईबासा और मझगांव सीट पर झामुमो प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ली है। अब झामुमो के पांच सीटों पर हासिल कर ली है। पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है। गोमिया से योगेंद्र प्रसाद 36 हजार, चाईबासा से दीपक बिरुआ 64 हजार और मझगांव से निरल 59 हजार वोट से जीते हैं। 

झामुमो ने दो सीटें की अपने पाले में

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चंदनकियारी और टोरपा विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली।