आरा। टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ला में बुधवार की रात एक बाइक सर्विसिंग गैरेज संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मो अफरोज के रूप में हुई है। वह टाउन थाना क्षेत्र के चौधरियाना मोहल्ला वार्ड नौ निवासी मो सागीर के पुत्र थे। गोली उनकी बाईं साइड की पंजरी और हाथ में लगी थी।
मो अफरोज पेशे से मिस्त्री थे और चौधरिया मोहल्ला में बाइक सर्विसिंग गैरेज चलाते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना अचानक हुई और गोली लगते ही अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों को इकट्ठा किया। मामले में आगे की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी एंगल से जांच जारी है।