रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ‘कमलेश’ द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी की गई है।

पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, युवा, छात्र, किसान, मजदूर एवं अन्य प्रकोष्ठों से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाना है।

नई व्यवस्था के तहत कांग्रेस नेतृत्व जिला स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

जिलावार प्रभारियों की सूची

संताल परगना प्रमंडल

देवघर – अवधेश प्रजापति
दुमका – मुकुंद दास
जामताड़ा – मनोज पासवान
साहिबगंज – प्रो. बिंदु मंडल
पाकुड़ – उदय लखमानी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

गिरिडीह – अमर यादव
कोडरमा – ईश्वर आनंद
हजारीबाग – सुनील सिंह
चतरा – संजय गुप्ता
रामगढ़ – तापस चटर्जी
बोकारो – शैलेंद्र कुमार यादव
धनबाद – मुख्तार खान

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

रांची शहरी – ज्योति सिंह मथारू
रांची ग्रामीण – राकेश सिन्हा
लोहरदगा – बलजीत सिंह बेदी
गुमला – गीताश्री उरांव
खूंटी – पीटर मुंडू
सिमडेगा – बाबी भगत

पलामू प्रमंडल

पलामू – रामदेव यादव
गढ़वा – बद्री राम
लातेहार – सत्यनारायण सिंह

कोल्हान प्रमंडल

पूर्वी सिंहभूम – अमरेंद्र सिंह
पश्चिमी सिंहभूम – परितोष सिंह
सरायकेला-खरसावां – सुरेश धारी