भोपाल के हबीबगंज से रीवा के बीच दुर्गा पूजा स्पेशल और दीपावली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन 11 अक्तूबर और दीपावली स्पेशल ट्रेन एक नवंबर को चलेंगी। इसके साथ ही गुरुवार से आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव मैहर स्टेशन पर कर दिया गया है। यह मैहर में 20 अक्तूबर तक रुकेंगी।

पूजा स्पेशल ट्रेनें:-
गाड़ी संख्या : 01657
ट्रेन का नाम : हबीबगंज-रीवा पूजा एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 11, 12 व 13 अक्तूबर (तीन ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : हबीबगंज स्टेशन से रात 10.55 बजे

गाड़ी संख्या : 01658
ट्रेन का नाम : रीवा-हबीबगंज पूजा एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 12 व 13 अक्टूबर (दो ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : रीवा स्टेशन, सुबह 11.00

गाड़ी संख्या : 01660
ट्रेन का नाम : रीवा-हबीबगंज पूजा एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 17 व 18 अक्टूबर (दो ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : रीवा स्टेशन से रात 9.10 बजे

गाड़ी संख्या : 01659
ट्रेन का नाम : हबीबगंज-रीवा पूजा एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 18 अक्टूबर (एक ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : हबीबगंज स्टेशन से सुबह 9.55 बजे

हबीबगंज-रीवा-हबीबगंज दीपावली स्पेशल

गाड़ी संख्या : 01657
ट्रेन का नाम : हबीबगंज-रीवा दीवाली एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 1 व 2 नवंबर (दो ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : हबीबगंज स्टेशन से रात 10.55

गाड़ी संख्या : 01658
ट्रेन का नाम : रीवा-हबीबगंज दीवाली एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 2 नवंबर (एक ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : रीवा स्टेशन से सुबह 11.00 बजे

गाड़ी संख्या : 01660
ट्रेन का नाम : रीवा-हबीबगंज दीवाली एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 7 व 8 नवंबर (दो ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : रीवा स्टेशन से रात 9.10 बजे

गाड़ी संख्या : 01659
ट्रेन का नाम : हबीबगंज-रीवा दीवाली एक्सप्रेस स्पेशल
दिन : 8 नवंबर (एक ट्रिप)
प्रारंभिक स्टेशन : हबीबगंज स्टेशन से सुबह 9.55 बजे

मैहर स्टेशन पर गाड़ियों का दो मिनट का ठहराव
नवरात्रि पर्व के अवसर पर मैहर में आयोजित होने वाले मां शारदा नवरात्रि मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर सात से 20 अक्तूबर तक दो मिनट का ठहराव रहेगा।

गाड़ी संख्या 01055/01056 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल
01059/01060 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- छपरा -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल
02669/02670 चेन्नई-छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस स्पेशल
02791/02792 सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल
09051/09052 बलसाड़-मुजफ्फरपुर-बलसाड़ एक्सप्रेस स्पेशल
05645/05646 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल
09045/09046 सूरत-छपरा-सूरत एक्सप्रेस स्पेशल
02293/02294 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल