इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में तिलक नगर थाना क्षेत्र के एक तीन मंजिला मकान में मंगलवार रात आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।
मकान के बाहर एक इलेक्ट्रिक कार चार्ज पर लगी थी, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मकान में लगभग 10 से अधिक लोग मौजूद थे। दमकल और पुलिस के प्रयासों के बावजूद, अंदर फंसे कई लोगों को बचाने में देर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि मकान के अंदर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं, लेकिन लपटों और धुएं के कारण अंदर पहुंचना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन सात लोग आग की भेंट चढ़ गए।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Commissioner of Police for Indore, Santosh Kumar Singh says, "...Three people were rescued and seven people have died...The fire has been completely brought under control..." https://t.co/QnUCBR0yJh pic.twitter.com/O3nInS7w6N
— ANI (@ANI) March 18, 2026
प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh | Commissioner of Police for Indore, Santosh Kumar Singh says, "...Three people were rescued and seven people have died...The fire has been completely brought under control..." https://t.co/QnUCBR0yJh pic.twitter.com/O3nInS7w6N
— ANI (@ANI) March 18, 2026इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि मकान मनोज नामक व्यापारी का था। घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता और संवेदना दी, जबकि घायलों को बेहतर इलाज का आश्वासन दिया।
फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। इस हादसे ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के दौरान सुरक्षा उपायों पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।