Leopard Attack in Khandwa: खंडवा शहर से लगे सिरपुर गांव में तेंदुए के हमले में चार लोग घायल

खंडवा, Leopard Attack in Khandwa। खंडवा शहर से लगे हुए गांव सिरपुर में तेंदुए ने अरबी निकाल रहे मजदूरों पर अचानक हमला कर दिया। इससे अनिल, सावित्रीबाई समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। तेंदुए के हमले से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। कई लोग एकत्रित हो गए। शनिवार को लच्छू पटेल के खेत मे अरबी निकालने में मजदूर लगे हुए थे। यहां 60 से अधिक मजदूर काम मे लगे हुए थे कि इस बीच अचानक अरबी के पत्तों के बीच छुपे हुए तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया। इससे खेत मे भगदड़ मच गई। काम कर रहे मजदूर जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।

इस हमले में रूपेश पुत्र दल्लू बारेला निवासी बोरखेड़ा, अनिल पुत्र राधू निवासी बोरखेड़ा, उपेश पुत्र सुपदु और सावित्री पत्नी संतोष बारेला घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर मौके पर तेंदुए को देखने के लिए लोग जान जोखिम में डालकर भीड़ लगा कर खड़े रहे। वन विभाग की अधिकारी तेंदुए को तलाशने में लगे रहे। दोपहर तीन बजे तक तेंदुए का पता नही चल सका। अरबी के खेत से अचानक तेंदुआ निकला और वहां काम करने वाले मजदूरों पर हमला कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here