पुणे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां एक सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। यह दुर्घटना पुणे में हुई, जहां उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना को लेकर शहजाद पूनावाला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी मां को जानबूझकर वाहन से टक्कर मारी गई। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों से दोषी व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की है।