नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन: मोगा में छह तस्कर गिरफ्तार, 800 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक साथ छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ कारवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से नशा का कारोबार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मोगा सीआइए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के गांव कहान सिंह वाला से दो नशा तस्कर को 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। एक अन्य मामले में मोगा सीआइए स्टाफ बाघापुराना पावर ग्रेड के सामने से 700 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत 3 अन्य नशा तस्करों को दबोचा है। 

इस मामले में मोगा एसपीडी बालकिशन सिंगला ने बताया कि मोगा सीआइए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर के रहने वाला रबी और तरसेम सिंह हेरोइन तस्करी करते हैं। दोनों तस्कर फिरोजपुर से मोगा हेरोइन बेचने के लिए पहुंचे हैं और दोनों मोगा के गांव कहान सिंह वाला में खड़े हैं। सूचना मिलते ही मोगा सीआइए स्टाफ ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी रबी पर पहले भी एनडीपीएस का मामला दर्ज है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

दूसरे मामले में मोगा सीआइए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आदार पर बाघापुराना पावर ग्रेड के सामने से आकाशदीप सिंह, कुलजीत सिंह, बोहर सिंह और रमनदीप कौर को 700 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी आकाशदीप सिंह और कुलजीत सिंह अमृतसर के रहने वाले हैं। वहीं आरोपी बोहर सिंह और रमनदीप कौर जिला मुक्तसर के रहने वाले हैं। चारों आरोपी मिलकर नशा तस्करी करते थे। आरोपी कुलजीत सिंह पर पहले भी एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है। वीरवार को सभी छह आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में इनके लिंक का पता लगाया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here