पंजाब के मोगा में नगर कीर्तन के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा मोगा के गांव कोट सदर खां में हुआ है। गांव में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। नगर कीर्तन के दौरान पालकी के ऊपर लगे निशान साहिब बिजली के तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से पालकी साहिब में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी है। जबकि पांच से छह लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को कोट ई सेखा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

जानकारी के मुताबिक गांव में नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए थे। नगर कीर्तन गांव की सड़क से गुजर रहा था, तभी करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के दौरान वहां भगदड़ भी मच गई। कुछ लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।