पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को शुक्रवार रात एक बड़ा झटका लगा जब मशहूर गायक हरमन सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया। घटना मानसा जिले में हुई, जहां उनकी गाड़ी रात करीब 12 बजे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय हरमन सिद्धू अपने गांव ख्याला कलीं अपनी शूटिंग से लौट रहे थे।

मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है। हरमन सिद्धू ने पंजाबी संगीत जगत में कई हिट गाने दिए, जिनमें प्यार उठोजी तुहाड़ी जान और गुड मॉर्निंग कैंदी है शामिल हैं। उनके कई गाने गायिका मिस पूजा के साथ भी लोकप्रिय हुए थे।