प्रदेश में बारिश की कमी से पैदा हुए हालात और आगे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लाइव ओपन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की। इस ओपन वर्चुअल समीक्षा में सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव आनंद कुमार को जमकर फटकार लगाई। वर्चुअल समीक्षा शुरू होते ही आनंद कुमार ने प्रदेश में बारिया के हालात और बांधें में पानी की स्थति पर प्रजेंटेशन देना शुरू किया। आंनद कुमार ने जिलेवार बारिश की हालत के बारे में जल्दी जल्दी प्रजेंटेशन देकर आगे बढ़ गए। आंनद कुमार की इस हड़बड़ी पर गहलोत नाराज हो गए और उनहें फटकार लगाते हुए आराम से प्रजेंटेशन देने को कहा।

सीएम गहलोत ने आनंद कुमार को फटकारते हुए कहा- मैंने आपको कहा था कि आप डिस्ट्रिक्टवार पब्लिक को बताओगे,यह ओपन वीसी है, आप समझ नहीं रहे हो। ओपन है पब्लिक के लिए। पब्लिक को मैसेज जाने के लिए जिलेवार बताना पड़ेगा कहां कितनी कम बारिश हुई। जैसे बीकानेर, चूरू यहां कितनी कम बारिश हुई है, मैंने आपको समझाया था कि नहीं समझाया था कि यह बोलना है, जिलेवार बताना है कि कहां कितनी कम बारिश हुई है। जब तक आप जिलेवार बताओ नहीं कि वहां क्या स्थति है, कितनी कम बारिश हुई है तब तक वहां के लोगों को कैसे पता चलेगा। आगे आप क्या करोगे। आराम से प्रजेंटेशन दीजिए ताकि लोग समझ सकें, हम लोग ही नहीं समझ पा रहे हैं।
सीएम की फटकार के बाद आनंद कुमार ने जिलेवार बारिश का ब्योरा सामने रखा
सीएम गहलोत की फटकार के बाद आंनद कुमार ने जिलेवार बारिश के आंकड़े एक एक करके बताए। पहले जिस जिलेवार प्रजेंटेशन को हड़बड़ी में बताकर आगे बढ गए थे उसके बारे में फिर एक एक जिले की स्थति बताई।
सीएम की फटकार के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं
सीएम गहलोत आमतौर पर अफसरों को कम ही फटकारते हैं, आज की ओपन समीक्षा में मुख्यमंत्री ने जिस तरह आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख् सचिव को फटकारा उसकी प्रशासनिक हलकों में जबर्दस्त चर्चा है। जिस वीसी में आनंद कुमार को फटकारा उसका सोशल मीडिया और टीवी पर लाइव प्रसारण हो रहा था।