जोधपुर में ईद के एक दिन पहले सोमवार देर रात झंडे और लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार सुबह ईद की नमाज के बाद झड़प हिंसक हो गई। इतना ही नहीं, हिंसा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक सूर्यकांत व्यास के घर को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाने की कोशिश की। बीजेपी एमएलए के घर के बाहर खड़ी बाइकों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद, बीजेपी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफे की मांग की है।

जोधपुर हिंसा मामले में जोधपुर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि, कि मंगलवार सुबह दोबारा पथराव की खबरें सामने आने लगी। स्थानीय पुलिस ने उपद्रवियों से निपटने के लिए लाठीचार्ज किया। उन पर नियंत्रण के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे। मगर, रुक-रुक कर झड़पों की ख़बरें आती रही।