राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की मंगलवार दोपहर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर में खाना खाने के बाद गुप्ता अचानक बेहोश हो गए। गुप्ता अभी जयपुर के एसएमएस के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, डॉक्टर उनकी जांच करा रहे हैं।
एसएमएस के डॉक्टर सुधीर मेहता की देखरेख में गुप्ता का इलाज चल रहा है। डॉक्टर मेहता ने बताया कि गुप्ता को घर पर नाश्ता करने के बाद उल्टी हुई थी। उनकी जांचें कराई जा रही हैं।

इधर, गुप्ता की तबीयत बिगड़ने के बाद आईएएस कृष्ण कुणाल, निर्वाचन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे अस्पताल पहुंचे। गृह प्रमुख सचिव आनंद कुमार और चिकत्सा सचिव टी रविकांत ने भी अस्पताल पहुंचकर गुप्ता का हालचाल जाना है।
इधर, शाम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि खाना खाते समय गुप्ता गले में कुछ फंस गया था। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी।