प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। राजस्थान पुलिस विभाग ने शुक्रवार, 29 अक्टूबर को कांस्टेबल के 4438 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिसियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2021 से शुरू होगी और 3 दिसंबर 2021 तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल सामान्य के 4161, कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 100, कॉन्स्टेबल दूरसंचार के 154 तथा कॉन्स्टेबल बैंड के 23 पदों को भरा जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, बटा बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के


आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता :
जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास है। वहीं, कांस्टेबल बैंड के पद के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना तथा पुलिस दूरसंचार के पदों के किये फिजिक्स व मैथ्स के साथ साइंस में 12वीं पास होना आवश्यक है। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
कैसे होगा चयन : 
कॉन्स्टेबल सामान्य तथा दूरसंचार के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं, कॉन्स्टेबल चालक के पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जबकि, कॉन्स्टेबल बैंड के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा और दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) से भी गुजरना होगा। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
इतनी होगी सैलरी :
कॉन्स्टेबल के पद पर नियुक्ति के बाद 2400 ग्रेड पे के तहत अभ्यर्थियों की बेसिक सैलरी 5,200 रुपये से 20,190 रुपये के बीच होती है। जबकि, इन-हैंड सैलरी 26,000 रुपये से 27,000 रुपये के बीच होती है। इन पदों पर चयनित होने के बाद एक अभ्यर्थी को वेतन के अतिरिक्त भविष्य निधि, स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्रेच्युटी, मकान किराया भत्ता तथा अन्य कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती हैं।


कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।