उदयपुर, दिल्ली की यात्रा करने वाले के लिए ये खबर काम की है। जयपुर एयरपोर्ट से इन दो शहरों के लिए नई फ्लाइट्स शुरू हुई है। निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने आज से उदयपुर और दिल्ली के बीच नई सेवा शुरू की है, जो हर रोज चलेगी। एयर एशिया ने मुंबई के लिए भी एक और नई फ्लाइट शुरू की है।
एयरपोर्ट ऑथोरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह SG-2976 जयपुर से सुबह 5:55 उदयपुर के लिए उड़ान भरी। इसके अलावा फ्लाइट SG-2977 जयपुर से सुबह 8:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह फ्लाइट्स वापसी में दिल्ली से रात 9:30 बजे जयपुर आएगी। इस तरह जयपुर से अब एक नए शहर उदयपुर के लिए भी कनेक्टिविटी बढ़ गई।
एयर एशिया ने भी जयपुर-मुंबई के बीच शाम को फ्लाइट शुरू की है। आज रात 9:25 बजे I5-318 फ्लाइट मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट को सुबह जाने वाली फ्लाइट का अल्टरनेट माना जा रहा है। आज सुबह जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को एयर एशिया ने रद्द कर दिया था। सुबह 9:40 बजे एयर एशिया की फ्लाइट I5-942 रोजाना मुंबई जाती है, जो आज नहीं गई। तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए कंपनी ने फ्लाइट को कैंसल कर दिया।
आज 5 फ्लाइट्स रही रद्द
जयपुर एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो जयपुर से आज उड़ान भरने वाली 5 फ्लाइट्स रद्द हो गई। इसमें एयर एशिया की जयपुर-मुंबई के अलावा सुबह 8:50 बजे गो एयर कोलकाता की फ्लाइट G8-703, सुबह 9 बजे स्पाइसजेट मुंबई फ्लाइट SG-279, सुबह 9:30 बजे एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट 9I-844, दोपहर 12:10 बजे गो एयर की हैदराबाद फ्लाइट G8-506 शामिल है।