उत्तर प्रदेश की सत्ता में दोबारा आने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े फैसले लेने में लगे हुए हैं. गुरुवार को उत्तर प्रदेश में 7 एडीजी रैंक, 1 डीआईजी और 1 एसपी रैंक के अफसर के तबादले की घोषणा की गई है. अजय आनंद एडीजी ट्रेनिंग को सुल्तानपुर की कमान सौंपी गई है. वहीं, एडीजी ट्रैफिक ज्योति नारायण को एडीजी ट्रेनिंग जालौन भेज दिया गया है.

इस बार के हुए तबादलों में एक बार फिर रवि जोसेफ लोकू का ट्रांसफर हुआ है. रवि जोसेफ लोकु को एडीजी विजिलेंस से एडीजी पीटीसी मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है.

यहां देखिए पूरी लिस्ट

- एडीजी 112 अशोक कुमार सिंह को एडीजी ट्रैफिक का भी चार्ज दिया गया 

- एडीजी मानवाधिकार रहे एमके बशाल एडीजी क्राइम बनाए गए हैं.

- एसके माथुर एडीजी रूल्स एंड मैनुअल के साथ एडीजी मानवाधिकार का भी काम देखेंगे.

- केएस प्रताप कुमार एडीजी पीएसी बनाए गए हैं.

- डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजी विजिलेंस बनाए गए हैं.

- एसपी विजय ढुल को मुरादाबाद पुलिस अकैडमी एसपी बनाकर भेजा गया है.