महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। महाकुंभ के आखिरी दिन तीर्थनगरी में पवित्र स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

पुण्यकाल और मुहूर्त का इंतजार किए बिना श्रद्धालु आधी रात से ही आस्था की डुबकी लग रहे हैं। संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ जन प्रवाह नजर आ रहा है। सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे हैं। 

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

त्रिवेणी बांध से लेकर कई मार्ग और संगम से जुड़े अन्य मार्गों पर भीड़ का तांता लगा है। संगम पर आस्था-भक्ति और विश्वास की अमृतमयी बूंदें एक बार फिर एकाकार हो गई हैं। 

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

मेला प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार रात आठ बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगा ली थी। स्थिति यह है कि बुधवार सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। 

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

इसके साथ ही स्नानार्थियों की कुल संख्या 65 करोड़ पार हो गई है। मंगलवार तक 64.77 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अंतिम स्नान के लिए मेला प्रशासन ने लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष तैयारियां की हुई हैं। 

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

महाशिवरात्रि पर संगम स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई है। संगम के घाटों पर हर तरफ स्नानार्थी ही नजर आ रहे हैं। सिर पर गठरी और कंधे पर झोला लिए श्रद्धालुओं की भीड़ संगम की ओर बढ़ रही है। 

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

रास्ते भर जय गंगा मैया, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोष लगाते लाखों श्रद्धालुओं ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। आस्था भक्ति की लहरों के बीच संगम से शहर तक कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची।

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भी सुबह से ही एक्टिव नजर आए। बीते सभी अमृत स्नान और स्नान पर्व की तरह मुख्यमंत्री सुबह तड़के चार बजे से ही व्यवस्थाओं को देखने के लिए कंट्रोल रूम पहुंच गए।