कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ अन्याय और फर्जी एनकाउंटर की घटनाओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग दस वर्षों में 1,700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हुई है। यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में कही।
लखनऊ के ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ब्राह्मण समाज को हमेशा महत्व दिया जाता था और समाज के लोगों को मुख्यमंत्री पद तक लाया जाता था, जबकि भाजपा केवल वोट बैंक के लिए ही समाज को महत्व देती है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।