लखनऊ: यूपी में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों में आने वाले ऐसे मरीज जो कोरोना पीड़ित न होकर किसी दूसरी बीमारी के इलाज के लिए आये है उनकी इलाज से पूर्व की जाने वाली कोरोना जांच में सस्ती कर दी गई है। इसके तहत जहां नॉन कोविड केयर के मरीजों की कोरोना वायरस की आरटीपीसीआर जांच में 60 प्रतिशत की कमी करते हुए 600 रुपये निर्धारित कर दी है। अभी तक ऐसे मरीजों को कोरोना टेस्ट के लिए 1500 रुपये देने पड़ते थे।
कोरोना टेस्ट की दरों में कमी करके चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल कॉलेजों व उनसे सम्बद्ध चिकित्सा संस्थानों में इलाज कराने व भर्ती होने आ रहे नॉन कोविड केयर के मरीजों को बड़ी राहत दी है।
दरअसल इन मेडिकल कालेजों व उनसे सम्बद्ध चिकित्सा संस्थानों में इलाज कराने के पहले कोरोना टेस्ट किया जाना जरूरी किया गया हैै। जिसके कारण अभी तक ऐसे मरीजों व उनके तीमारदारों को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।