9 में से 7 सीट पर जीती BJP
यूपी में 9 सीटों के नतीजे आ चुके हैं. बीजेपी गठबंधन ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सपा दो सीट जीतने में कामयाब हुई.
गाजियाबाद-बीजेपी सीसामऊ-सपा फूलपुर-बीजेपी खैर-बीजेपी मीरापुर-आरएलडी कुंदरकी-बीजेपी करहल-सपा कटेहरी-बीजेपी मझवां-बीजेप
योगी बोले- यह डबल इंजन सरकार की नीतियों की जीत
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों में से 7 पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जीत दर्ज करती दिख रही है. इस जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है, ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सफल है, यूपी के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! बटेंगे तो कटेंगे… एक रहेंगे-सेफ रहेंगे.’
खैर सीट पर भी बीजेपी की जीत
38503 वोटों से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने ख़ैर विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज की.
यूपी में अबतक 5 सीटों के नतीजे आ चुके हैं; गाजियाबाद-बीजेपी, सीसामऊ-सपा, फूलपुर-बीजेपी, खैर-बीजेपी, मीरापुर- RLD
करीब 30 हजार वोटों से RLD ने मीरापुर में जीत दर्ज की
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल ने 29867 वोट से जीत हासिल कर ली.
गाजियाबाद सीट पर 69 हजार वोटों से जीती बीजेपी
गाजियाबाद शहर सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजीव शर्मा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है. उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी सिंह राज जाटव को 69 हज़ार वोट से हराया है. 20 नवंबर को हुए उपचुनाव में 1,54, 000 वोट पड़े थे, जिनमें से 96 हज़ार वोट संजीव शर्मा को मिले हैं. गाज़ियाबाद में शहर विधानसभा के विधायक अतुल गर्ग के सांसद बन जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी. बीजेपी ने यहां से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को अपना टिकट दिया था, जिस पर संजीव शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है.
यूपी की 7 सीटों पर जीत बीजेपी आगे, सपा एक पर जीती तो एक पर आगे
उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर बीजेपी गठबंधन आगे चल रही है. गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, मीरापुर, फूलपुर में जीत के करीब पहुंच गई है, जबकि मझवां और कटेहरी में लगातार बढ़त बनाए हुए है. वहीं सपा ने सीसामऊ सीट पर जीत दर्ज कर ली है और करहल सीट पर आगे चल रही है.
फूलपुर सीट पर भाजपा की जीत
प्रयागराज की फूलपुर सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।
करहल में 29 राउंड हुए पूरे, सपा आगे
मैनपुरी के करहल विधानसभा उपचुनाव की 29वें चक्र की मतगणना पूरी हो चुकी है। सपा के तेज प्रताप यादव 17 हजार 984 वोटों से आगे हैं। अब तक उन्हें 97158 मत मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 79 हजार 174 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी को 7037 मत मिले हैं।
खैर उपचुनाव के 31वें चरण में भाजपा आगे
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 31वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 99929 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 61678 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 13341 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 8258 वोट मिले हैं।
उपचुनाव के 31वें चरण में भाजपा आगे
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 31वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 99929 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 61678 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 13341 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 8258 वोट मिले हैं।
मझवां में BJP की शुचिस्मिता की बढ़त जारी
मिर्जापुर की मझवां में मतगणना के 34वें राउंड में भाजपा 6061 मत से आगे चल रही हैं। भाजपा की शुचिस्मिता मौर्य को 60599 वोट तो सपा की डॉ. ज्योति बिन्द को 54538 वोट मिले। वहीं बसपा के दीपक तिवारी को 25996 मत मिले।
फूलपुर में भिड़े भाजपा और बसपा कार्यकर्ताउत्तर प्रदेश के फूलपुर में भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल हो गया है. डीएम के मुताबिक, बसपा प्रत्याशी के एजेंट ने बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के साथ हाथापाई की है. मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं.
कटेहरी में बीजेपी आगे हुई
कटेहरी सीट पर कांटे की टक्कर में बीजेपी फिर से आगे हो गई है. 14वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के धर्मराज निषाद 3300 वोटों से आगे हो गए हैं.
राजस्थान में बीजेपी 3 तो कांग्रेस और BAP दो-दो सीटों पर आगे
चौरासी में- BAP आगे
सलूंबर में -BAP आगे
झुंझुनू में -बीजेपी आगे
रामगढ़ में- कांग्रेस आगे
दौसा में -कांग्रेस आगे
खींवसर में- BJP आगे
उनियारा-देवली – BJP आगे
सीसामऊ सीट पर सपा की जीतकानपुर की सीसामऊ सीट पर सपा की नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से जीत दर्ज कर ली है. नसीम सोलंकी को 69666 वोट मिले, जबकि बीजेपी के सुरेश अवस्थी को 61037 वोट मिले हैं.
कटेहरी में सपा और भाजपा में कांटे की टक्करअंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 11वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा की बढ़त घटकर 766 वोटों की हो गई है. भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 30308 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 31074 वोट मिले हैं.
कुंदरकी सीट रिजल्टः बीजेपी 55082 से आगेमुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 10वें राउंड की वोट काउंटिंग पूरी हो गई है. बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह को 62111 वोट मिले हैं, सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को 7029 वोट मिले हैं. बीजेपी 55082 से आगे चल रही है.
मझवां सीट रिजल्टः 12वें राउंड की गिनती पूरी, बीजेपी 5039 मत से आगेमझवां सीट पर 12वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है. बीजेपी की प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्या 5039 मत से आगे है. अब तक उन्हें 31,052 वोट मिले, जबकि सपा की डॉ ज्योति बिंद को 26,013 और बसपा दीपू तिवारी को 12,721 वोट मिले हैं.
कुंदरकी सीट का रिजल्टः बीजेपी 40270 वोटों से आगेकुंदरकी विधानसभा सीट पर 8 राउंड की मतगणना हो चुकी है. बीजेपी के ठाकुर रामवीर सिंह को 46211 वोट, सपा के हाजी रिजवान को 5941 वोट, बसपा से नेता चिद्दा उर्फ रफातुल्ला को 270 वोट मिले हैं. बीजेपी 40,270 वोटों से आगे चल रही है.
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। यूपी की छह सीटों पर भाजपा तो तीन सीटों पर सपा आगे है। फूलपुर सीट पर भी कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।
खैर उपचुनाव के 13वें चरण में भाजपा आगे
अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में 13वें चरण में भाजपा आगे और सपा पीछे चल रही है। भाजपा के सुरेंद्र दिलेर को 43930 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की चारु केन को 24288 वोट मिले हैं। बसपा के डॉ. पहल सिंह को 6998 मत प्राप्त हुए हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम ) के नितिन कुमार चौटेल को 3682 वोट मिले हैं।
पर्ची के माध्यम से होगी बूथ संख्या 112 की गिनती
मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर मुस्लिम बहुल गांवों की मतगणना शुरू होते ही सपा समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दाैड़ गई। यहां सपा प्रत्याशी ने पहले बार अधिक वोट हासिल करने में कामयाबी हासिल की हैं। हालांकि अभी रालोद की बढ़त बरकरार है। नगला बुजुर्ग और सीकरी में सपा को अधिक मत प्राप्त हुए हैं। आसपा और बसपा की बात करें तो यहां बसपा के मुकाबले आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन बढ़त बनाए हुए हैं। इसी बीच मतगणना स्थल पर सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना और रालाेद प्रत्याशी मिथलेश पाल एक साथ पोज देती नजर आईं।
पर्ची के माध्यम से होगी बूथ संख्या 112 की गिनती
मीरापुर विधानसभा के बूथ संख्या 112 की गिनती पर्ची के माध्यम से होगी। तकनीकी कारणों से ईवीएम के मत काउंट नहीं हो पाए हैं। बूथ बेहड़ा सादात गांव का है।
रामवीर से काफी पिछड़े रिजवान, सपा 52 हजार मतों से पीछे
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में नौवें राउंड तक कुल 64,690 वोटों की गिनती हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 52,497 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। सपा के मोहम्मद रिजवान को 6,416 वोट मिले हैं, और रामवीर सिंह ने रिजवान पर 46,081 वोटों की विशाल बढ़त बना ली है। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी) को 2,700, मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम) को 1,975, और रफतुल्ला (बसपा) को 299 वोट मिले हैं। स्वतंत्र प्रत्याशियों में सजैब को 24, मस्रूर को 31, मोहम्मद उबैश को 32, मोहम्मद उवैश को 62, रिजवान अली को 127, रिजवान हुसैन को 267, शौकीन को 87 और नोटा को 173 वोट मिले हैं।
UP Bypoll Result: सपा को 14536 वोटों की बढ़त
कानपुर की सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 17 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 14536 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 64,441 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 49,905 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1142 वोट हासिल किए हैं। अब तक 116198 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।
UP Election Result Live: करहल में सपा की बड़ी बढ़त
मैनपुरी की करहल सीट पर 15वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव 20 हजार 939 वोटों से सपा से पिछड़ गए हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 54,436 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 33 हजार 497 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 3780 वोट ही मिले हैं।
अखिलेश यादव की PDA फर्जी है: मौर्य
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव की PDA फर्जी है। यह 'परिवार विकास एजेंसी' है। उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है। लोकसभा में उन्होंने जो झूठ और छल का प्रचार किया, वह अब काम नहीं करेगा। समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बनने जा रही है। 2024 का यह विधानसभा उपचुनाव सपा जैसी पार्टी के अंत का संकेत है।
कटेहरी सीट पर सपा की बढ़त बरकरारअंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर सपा की शोभावती वर्मा 3273 वोटों से आगे चल रही हैं. सातवें राउंड की मतगणना के बाद शोभावती वर्मा को 21316 वोट मिले, जबकि बीजेपी के धर्मराज निषाद को 18043 मिले हैं.फूलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की बढ़त जारी है. 11वे राउंड की गिनती के बाद फूलपुर में बीजेपी को 2097 वोट से आगे है. बीजेपी के दीपक पटेल को 27323 वोट, जबकि सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को 25226 वोट मिले हैं.
मिर्जापुर के मझवां में बीजेपी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 6012 वोट से आगे है. 10 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 26829 वोट मिले, जबकि सपा की डॉ. ज्योति बिंद 20817 वोट मिले हैं.मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह 33841 वोटों से आगे है.वहीं खैर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर 14438 वोटों से आगे चल रहे हैं.
UP की 9 सीटों पर कौन आगे- कौन पीछे
मिर्जापुर की मझवां सीट पर सात राउंड की गिनती पूरी हो गई है. बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य 5081 वोटों से आगे हैं. सुचिस्मिता को 18608 और सपा की ज्योति बिंद को 13527 वोट मिले हैं.प्रयागराज की फूलपुर सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. आठ राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के दीपक पटेल अपने निकटम प्रतिद्वंदी सपा के मुज्तबा सिद्दीकी से 2174 वोटों से आगे हैं.सीसामऊ सीट पर सपा की बढ़त बड़ी हो गई है. 11 राउंड की गिनती के बाद सपा की नसीम सोलंको 48990 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के सुरेश अवस्थी को 26592 वोट मिले हैं. यहां सपा 22 हजार से अधिक वोटों से आगे है.अलीगढ़ की खैर सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर 12374 वोटों से आगे हैं. सुरेंद्र दिलेर को 25063 वोट मिले, जबकि सपा की चारू केन को 12689 वोट मिले हैं.
अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर सपा की शोभावती वर्मा की बढ़त बरकरार है. 6 राउंड की गिनती के बाद शोभावती वर्मा को 18704 वोट मिले, जबकि भाजपा के धर्मराज निषाद को 15794 वोट मिले हैं.मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर आरएलडी की मिथलेश पाल 14853 वोटों से आगे चल रही हैं. मिथलेश पाल को 24 हजार वोट मिले हैं, जबकि सपा की सुम्बुल राणा को 9147 वोट मिले हैं.मैनपुरी की करहल सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव 16 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं.गाजियाबाद सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. 9 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के संजीव शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के सिंह राज जाटव से 29467 वोटों से आगे हैं.
अखिलेश ने जिन सीटों पर उतारे मुस्लिम कैंडिडेट, वहां पर कौन है आगे?
मीरापुर सीट से कौन चुनाव जीत रहा है-मीरापुर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे चल रही हैं. तीसरे राउंड की गिनती के बाद मिथलेश पाल 7 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं. यहां पर सपा की सुम्बुल राणा की टक्कर आरएलडी की मिथलेश पाल से है.
कुंदरकी सीट से कौन चुनाव जीत रहा है-कुंदरकी सीट पर बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. चार राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के रामवीर सिंह 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां पर सपा के हाजी रिजवान की टक्कर भाजपा के रामवीर सिंह से है.
सीसामऊ सीट से कौन चुनाव जीत रहा है-सीसामऊ सीट पर सपा की नसीम सोलंकी आगे चल रही है. आठ राउंड की गिनती के बाद सपा की नसीम सोलंकी ने 28 हजार से अधिक वोटों से बढ़त बना ली है. यहां पर सपा की नसीम सोलंकी की टक्कर भाजपा के सुरेश अवस्थी से है.
फूलपुर सीट से कौन चुनाव जीत रहा है-फूलपुर सीट पर भी बीजेपी ने बढ़त बना ली है. सात राउंड की गिनती के बाद भाजपा के दीपक पटेल आगे चल रहे हैं. यहां पर सपा के मुज्तबा सिद्दीकी की टक्कर भाजपा के दीपक पटेल से है.
गाजियाबाद सीट पर 22 हजार वोटों से आगे है बीजेपीगाजियाबाद सीट पर सातवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है. भाजपा के संजीव शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के सिंह राज जाटव से 22371 वोटों से आगे हैं.
18 हजार वोटों से कुंदरकी में आगे है BJPकुंदरकी सीट पर बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. चार राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के रामवीर सिंह 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां पर सपा के हाजी रिजवान की टक्कर भाजपा के रामवीर सिंह से है.
UP की तीन सीटों पर आगे चल रही है सपाबीजेपी गठबंधन इन सीटों पर चल रही है आगे- गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर, फूलपुर, मंझवासपा इन सीटों पर चल रही है आगे- सीसामऊ, कटेहरी और करहल
कटेहरी, खैर और मझवां में बीजेपी तो करहल और सीसामऊ में सपा आगेअलीगढ़ की खैर सीट पर बीजेपी की बढ़त बरकरार है. बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर ने सपा की चारू केन पर 4130 वोटों से बढ़त बनाई है. तीन राउंड के बाद बीजेपी के सुरेंद्र दिलेर को 9992 तो सपा की चारू केन को 5862 वोट मिले हैं.वहीं, मिर्जापुर की मझवां सीट पर भी बीजेपी की बढ़त बरकरार है. चौथे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्य 4429 वोटों से आगे हैं.
सुचिस्मिता को 11586 वोट, जबकि सपा की ज्योति बिंद को 7157 वोट मिले हैं.सीसामऊ सीट पर सपा की बढ़त मजबूत हो गई है. पांच राउंड की गिनती के बाद सपा की नसीम सोलंकी को 21527 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के सुरेश अवस्थी को 11011 वोट मिले हैं. यहां पर सपा की नसीम सोलंकी 10 हजार से अधिक वोटों से आगे है.करहल सीट पर सपा की बढ़त बरकरार है. चौथे राउंड की गिनती के बाद सपा के तेज प्रताप यादव को 15383 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के अनुजेश यादव को 8683 वोट मिले. यहां पर सपा के तेज प्रताप यादव 6700 वोटों से आगे हैं.कटेहरी सीट पर बीजेपी के धर्मराज निषाद आगे चल रहे हैं. तीसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी को 1011 वोटों की बढ़त है.
पश्चिम बंगाल की सभी 6 विधानसभाओं में टीएमसी आगेपश्चिम बंगाल की सभी 6 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) आगे चल रही है.1.मदारीहाट: टीएमसी के जयप्रकाश टिप्पो 10000 वोटों से आगे2.सीताई: टीएमसी के संगीता रॉय 51000 वोटों से आगे3. तालडांगरा: टीएमसी की फाल्गुनी सिंघाबाबू 3700 वोटों से आगे4.नैहाटी: टीएमसी के सनत डे 24700 वोटों से आगे5.हरोआ :टीएमसी के एसके रबीउल इस्लाम 25000 वोटों से आगे6.मेदिनीपुर: टीएमसी के सुजय हाजरा 8900 वोटों से आगे
MP के बुधनी में कांग्रेस आगे
मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती शुरू हो गई है. शुरूआती रुझान में कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल आगे चल रहे हैं.
6 सीटों पर BJP गठबंधन तो 3 सीटों पर सपा चल रही है आगे
यूपी की 9 विधानसभा सीटों में पांच सीटों पर बीजेपी, एक पर रालोद और तीन सीटों पर सपा आगे चल रही है. कटेहरी, खैर, गाजियाबाद सदर, फूलपुर और कुंदरकी में बीजेपी आगे है, जबकि मीरापुर में रालोद आगे है. करहल, कुंदरकी और सीसामऊ में सपा प्रत्याशी आगे हो गई है.
फूलपुर सीट पर भी बीजेपी आगे
शुरुआत रुझान आने शुरू हो गए हैं. फूलपुर सीट पर बीजेपी के दीपक पटेल आगे चल रहे हैं. यहां उनकी टक्कर सपा के मुज्तबा सिद्दीकी से है.
सीसामऊ सीट पर बीजेपी आगे
बैलेट पेपर की गिनती में सीसामऊ सीट पर बीजेपी के सुरेश अवस्थी ने बढ़त बना ली है. शुरुआती रुझान में सपा की नसीम सोलंकी पीछे हैं.
मीरापुर में RLD तो करहल से सपा आगे
रुझानों में मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर RLD की मिथिलेश पाल आगे चल रही हैं. वहीं करहल सीट से सपा के तेज प्रताप ने बढ़त बनाई है.
रुझान आने शुरू, मझवां सीट पर बीजेपी आगे
यूपी की 9 सीटों के रुझान आने शुरु हो गए हैं. मंझवा सीट पर बीजेपी आगे है. बैलेट पेपर की गिनती में बीजेपी की सुचिस्मिता मौर्या आगे चल रही हैं.