लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

सीएम योगी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म पौड़ी गढ़वाल में हुआ था और वे भारतीय राजनीति के एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, विशेषकर भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई थी।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार में भी विभिन्न मंत्रालयों में कार्य करते हुए देश की सेवा की।

मुख्यमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।