लखनऊ। राज्य सरकार मार्च की शुरुआत में होने वाले होली पर्व को ध्यान में रखते हुए फरवरी महीने का वेतन इस माह के अंत तक कर्मचारियों को देने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद यह है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी की होली आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सामान्य तौर पर फरवरी का वेतन 1 मार्च को भुगतान किया जाता है, लेकिन इस बार इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही जारी किए जाने की संभावना है। विधानमंडल के बजट सत्र के समापन के बाद सरकार इस संबंध में आदेश जारी कर सकती है।

बताया जा रहा है कि 26 या 27 फरवरी तक वेतन भुगतान का आदेश आ सकता है। 1 मार्च को रविवार होने और उसके बाद होली का पर्व होने के कारण पेंशनधारियों और कर्मचारियों के लिए वेतन और पेंशन इसी माह के अंत तक देने की पूरी संभावना जताई जा रही है।