प्रयागराज में इस समय महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है. इसी की वजह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई है. हालात बेकाबू हो गए हैं. इसी के चलते प्रशासन ने एक्शन लिया है और रेलवे स्टेशन में उमड़ी भीड़ के चलते लोगों के बीच भगदड़ न मचे इसीलिए पुलिस ने मेले से लौट रहे लोगों को रास्तों में रोका है.