कानपुर। कर चोरी की संभावना के चलते आयकर विभाग की टीमों ने बुधवार को राजरतन समूह के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सर्वे अभियान शुरू किया। कार्रवाई कानपुर के नयागंज, दालमंडी गुमटी नंबर 5, स्वरूप नगर, पी रोड और लाल बंगला स्थित साड़ी शोरूमों सहित कुल 11 स्थानों पर की गई।
राजरतन समूह केवल कपड़ा कारोबार में ही सक्रिय नहीं है, बल्कि इसके रियल एस्टेट और डिटर्जेंट-साबुन के कारोबार में भी हाथ हैं। आयकर विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों में दस्तावेज़ और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई का उद्देश्य वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करना और कर चोरी की आशंका का पता लगाना है।