दो सगी बहनों से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर चार आरोपियों को लेकर जाकर सीन रीक्रिएट किया। रिमांड पर लिए गए आरोपियों जुनैद, छोटू, आरिफ, हफीजुर रहमान के सामने पुतला बनाकर घटना दर्शाई और उनसे पूछताछ की। वहां पर करीब 46 मिनट तक ट्रायल किया गया।

निघासन कांड का सीन रीक्रिएट करती पुलिस

इस दौरान किसी को भी नहीं जाने दिया गया। थाने में तैनात सिपाही राजेश ने बाइक से घटनास्थल की दूरी नापी। लालपुर रोड से घटनास्थल तक करीब तीन सौ मीटर निकली। वहां ट्रायल करने के बाद आरोपियों को लेकर थाने आ गए। सीओ संजयनाथ तिवारी और प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी एसपी ही देंगे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

निघासन कांड का सीन रीक्रिएट करती पुलिस

इस दौरान पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक सिमकार्ड का ऊपरी हिस्सा पड़ा मिला है। पुलिस अब इसे जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर लोगों में विभिन्न चर्चाएं हो रही हैं।

निघासन कांड का सीन रीक्रिएट करती पुलिस

बेहोश होकर गिरी छोटू की मां
सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी छोटू की मां और पत्नी समेत गांव के लोग खड़े थे। छोटू की मां उसकी झलक पाने के लिए बिलख रही थी। घटना के बाद पुलिसकर्मी जब आरोपियों को लेकर चले तो उनकी झलक ना मिलने पर वह गश खाकर वही पर गिर गई।

लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी

ये था मामला
लखीमपुर के निघासन में पिछले दिनों दो लड़कियों का उनके घर के सामने से पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। बाद में दोनों लड़कियों के शव खेत में पेड़ पर लटके मिले थे। इस मामले में पीड़िता के घर के पड़ोस में रहने वाले आरोपी छोटू समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

निघासन कांड का सीन रीक्रिएट करती पुलिस

दोनों किशोरियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उनकी गला घोंट कर हत्या की गई है। बुधवार को इस मामले का सीन रीक्रिएट किया गया।