उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) के तबादले किए हैं। इनमें सीतापुर और अंबेडकरनगर समेत कई जिले शामिल हैं।
इसके साथ ही समूह ‘ख’ के 19 शिक्षा अधिकारियों को भी बेसिक शिक्षा विभाग में नई तैनाती दी गई है। विभाग द्वारा किए गए इस बदलाव को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।