भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का आज सुबह लगभग पांच बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पीजीआई लखनऊ में असामयिक निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय लाया गया, जहां पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार गोंडा में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।