लखनऊ: नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को कोर्ट के निर्देशानुसार नगर आयुक्त कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के लिए एक टीम पहुंची। यह कार्रवाई उस समय की गई जब नगर निगम पर किसी संस्था को कार्य आवंटन के विवाद में लगाया गया जुर्माना अदायगी न होने के कारण कोर्ट ने कुर्की का आदेश पारित किया।
कुर्की के लिए पहुंचे वकील ने बताया कि जुर्माने की राशि का भुगतान न होने के कारण कोर्ट ने अब नगर निगम की संपत्ति को कुर्क करने का निर्देश दिया है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई वित्तीय मामलों की निगरानी और कोर्ट के आदेशों को लागू कराने के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार जुर्माने की वसूली की प्रक्रिया जारी है और कुर्की इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है।