कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक बेंगलुरु स्थित विधान सौधा में संपन्न हुई, जिसमें डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया।

पार्टी के अनुसार, बैठक की शुरुआत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के प्रस्ताव से हुई, जिसमें कहा गया कि नए CLP नेता के चयन का निर्णय कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ा जाए। इस प्रस्ताव का समर्थन डॉ. जी. परमेश्वर ने किया, जिसके बाद इसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई।

बैठक के दौरान पार्टी विधायकों ने सिद्धारमैया के योगदान की सराहना भी की। उनके कार्यकाल में कर्नाटक सरकार और संगठन को दिए गए सहयोग और भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया गया।