कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के कसोल क्षेत्र में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया जब एक विवाद के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई। इस घटना में एक स्थानीय युवक घायल हो गया, जिसे पैर में गोली लगी है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों में विवाद के बाद फायरिंग

जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और एक पर्यटक ने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर स्थानीय युवक के पैर में गोली चला दी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

कुल्लू के एसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि इस मामले में कुल पांच लोग शामिल हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।