उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बुधवार देर रात व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया। राज्य सरकार ने एक साथ 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस सूची में अयोध्या रेंज के आईजी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। बदले गए अधिकारियों में 11 जिलों के पुलिस कप्तान भी हैं, जिससे मैदानी स्तर पर नेतृत्व में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।


नए पदस्थापन इस प्रकार हैं:

  • सुजीत पांडे – डीजी, फायर सर्विसेज

  • प्रवीण कुमार – एडीजी, लखनऊ जोन

  • के. एस. इमानुएल – डीजीपी के जीएसओ

  • विनोद कुमार सिंह – आईजी, डॉ. आंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद

  • आलोक प्रियदर्शी – अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट

  • राजकरण नैय्यर – अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट

  • सोमेन बर्मा – डीआईजी, अयोध्या रेंज

  • संकल्प शर्मा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट

  • विपिन टाडा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट

  • अभिषेक यादव – डीआईजी, एटीएस लखनऊ

  • आशीष तिवारी – डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज, लखनऊ

  • प्रताप गोपेंद्र यादव – डीआईजी, यूपी पुलिस मुख्यालय, लखनऊ

जिलों में नए कप्तान:

  • कुंवर अनुपम सिंह – एसपी, जौनपुर

  • डॉ. ख्याति गर्ग – एसपी, लखीमपुर खीरी

  • यशवीर सिंह – एसपी, बस्ती

  • चारू निगम – एसपी, सुल्तानपुर

  • अभिनंदन – एसएसपी, सहारनपुर

  • डॉ. कौस्तुभ – एसएसपी, गोरखपुर

  • अविनाश पांडे – एसएसपी, मेरठ

  • अपर्णा रजत कौशिक – एसपी, मिर्जापुर

  • रवि कुमार – एसपी, रायबरेली

इस तबादला सूची से साफ है कि शासन ने पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए कई अहम पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।