मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ था मामला?

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके बेटे को पार्टी के बहाने बुलाकर कहीं और ले जाया गया। वहां पहले से बनी योजना के तहत उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई।


किसी तरह पीड़ित आरोपियों के चंगुल से बचकर वहां से निकलने में सफल रहा।

पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।


आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी प्रभारी गोविंद चौधरी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए देवबंद-कुटेसरा मार्ग से नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।