मुजफ्फरनगर। मोरना ब्लाक के गांव कासमपुर खोला में मिनी ग्रामीण स्टेडियम के निर्माण के लिए शासन स्तर से 3.85 करोड़ की प्रथम किश्त जारी हुई है। यहां पर करीब 7.71 करोड की लागत से मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनेंने जा रहा है। जिला युवा कल्याण विभाग के द्वारा टेंडर प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। शासन स्तर से स्टेडियम के निर्माण को कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर को करीब 3.85 करोड़ की प्रथम किश्त दी गई है। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाली प्रतिभाओं को निखारने की तैयारी शुरू की है। अब प्रत्येक ब्लाक में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनेंगे। इसके लिए गांव कासमपुर खोला में मिनी ग्रामीण स्टेडियम बनने जा रहा है। यह स्टेडियम करीब 7.71 करोड़ की धनराशि से बनेंगा। स्टेडियम के लिए करीब 1.4349 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है। यह भूमि माध्यमिक शिक्षा विभाग की है। शिक्षा विभाग से एनओसी ले ली गई है। स्टेडियम का निर्माण राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर के द्वारा कराया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से करीब 3.85 करोड़ की प्रथम किश्त भी जारी की गई है। यहां पर मल्टीपर्पज हॉल, चेंजिंग रूम, शौचालय, आफिस आदि का निर्माण कराया जाएगा।
कासमपुर खोला में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए शासन स्तर से 3.85 करोड़ की प्रथम किश्त जारी हुई है। यह धनराशि कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम सहारनपुर को मिली है। यहां पर करीब 1.4349 हेक्टेयर भूमि पर स्टेडियम बनाया जाएगा। स्टेडियम के भूमि की चारदीवारी, मल्टीपर्पज हॉल, चेंजिंग रूम, शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। यह स्टेडियम करीब 7.71 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। – विशाल कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी