शिवरात्रि पर डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया नीलकंठ महादेव में जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर। श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शुकतीर्थ गंगा घाट पर मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र गंगाजल कांवड़ के रूप में एकत्र किया। इसके पश्चात वे क्षेत्र के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव एवं नंदी महाराज का जलाभिषेक किया।

पारंपरिक श्रद्धा से परिपूर्ण इस आयोजन में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और सभी ने भगवान भोलेनाथ से लोक-कल्याण की कामना की। डॉ. निर्वाल ने इस अवसर पर कहा कि शुकतीर्थ तीर्थनगरी के साथ-साथ नीलकंठ महादेव मंदिर के विकास के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस बल और जनप्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया।

इस धार्मिक यात्रा में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुणपाल, संजय कौरी, महिपाल राठी, प्रदीप निर्वाल, अजय कृष्ण शास्त्री, प्रधानाचार्य पंकज माहेश्वरी, राजकुमार प्रधान, कृष्णपाल सिंह, राजेशपाल, रीतापाल और राजकुमारी सहित अनेक श्रद्धालु सहभागी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here