मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिंदू मोर्चा द्वारा मंगलवार को आर्य समाज मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठन से संबंधित गणमान्य लोग शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता व्यापारी नेता कुशपुरी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी और शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने किया।
समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशु, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, समाजसेवी डॉक्टर एम के तनेजा सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।
सभी मुख्य अतिथियों ने संयुक्त हिंदू मोर्चा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोर्चा के नेतृत्व में जनपद के हिंदू और सामाजिक संगठन लगातार समाज कल्याण और हिंदू हित में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी हिंदू भाइयों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
इस अवसर पर व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, सचिन सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय अरोरा, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा, डॉ योगेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव शिवसेना सुनील तायल, व्यापारी नेता अशोक बाटला, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, अखिलेश शर्मा, पंकज महेश्वरी, हरिओम त्यागी और कई अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर होली के रंगों में रंगे और भाईचारे का संदेश दिया। इस आयोजन ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सद्भावना और एकता को बढ़ावा दिया।