कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो तीन कृषि क़ानून सरकार ने बनाए हैं, वो राक्षस रूपी क़ानून हैं, जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला क़ानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। बता दें कि प्रियंका गांधी को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा है। जिसको देखकर कांग्रेस पार्टी के नेता काफी गदगद हैं और उन्होंने ट्विटर पर भीड़ का वीडियो भी साझा किया।

प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 16,000 करोड़ के 2 हवाई जहाज ले लिए और 20,000 करोड़ संसद के सुंदरीकरण में खर्च कर दिया लेकिन किसानों का बकाया 15,000 करोड़ आज तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 56 इंच की छाती के अंदर एक छोटा सा दिल है जो केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए धड़कता है।

उन्होंने कहा कि जाग जाइए, जिनसे आप उम्मीद रख रहे हैं ये आपके लिए कुछ नहीं करेंगे। अब आप समझ जाइए। जो आपसे ये बड़े बड़े वायदे करते है, उनके शब्द खोखले हैं। ये आपकी जमीन का आंदोलन है, आप पीछे मत हटिए। हम खड़े हैं, जब तक ये बिल वापस नहीं होते तब तक डटे रहिए। इसी बीच प्रियंका ने किसानों से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर सभी बिलों को वापस ले लिया जाएगा और आपको समर्थन मूल्य का पूरा दाम मिलेगा। 

https://twitter.com/AHindinews/status/1359450471040045062?s=19

उन्होंने कहा कि जब सैकड़ों लोग इन्हीं सड़कों पर इन्हीं हाईवे पर नंगे पैर अपनी गांवों की ओर चले, तब कहां थी ये सरकार ? क्या सुविधा दी ? किस तरह से मदद की आपकी ? जिन लोगों के लिए ये काम करते हैं वो लोग आपकी परवाह नहीं करते हैं।

यह भी पढ़े:-

किसान का बेटा ही करता है प्रधानमंत्री की सुरक्षा- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान का बेटा ही सीमा पर खड़ा होता है, वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा करता है, लेकिन प्रधानमंत्री किसानों की समस्या नहीं समझ रहे हैं.

धरती के लिए धड़कता है किसान का दिल

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान का दिल उसकी धरती के लिए धड़कता है. क्योंकि उस धरती को वो सींचता है. उस धरती से उसकी जान जुड़ी होती है.

किसानों का गन्ना बकाया सरकार ने नहीं दिया- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, “किसानों का गन्ना बकाया नरेंद्र मोदी जी नहीं देते लेकिन अपने लिए वह हजारों करोड़ का जहाज खरीद सकते हैं.”

कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग किसानों को फंसाने के लिए- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा “कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में एक अरबति आपसे कहेगा कि गेहूं उगाओं और मैं 25 रुपये दूंगा. लेकिन जब गेहूं पैदा हो जाएगा तो उसकी इच्छा होगी कि वह 25 रुपये देता है या नहीं.”

पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला कानून- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा, पहला कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए है , जवाहर लाल नेहरू जी ने जमा खोरी को खतम करने के लिए कानून बनाया था. दूसरा कानून सरकारी बाज़ारों को धीरे धीरे कमज़ोर करने के लिए बनाया गया है, और इस से यह व्यवस्था खतम होगी और एक दिन प्राइवेट मंडियों को किसान टैक्स देंगे. बड़े बड़े पूंजीपति इस से फायदा पाएंगे. तीसरे कानून से MSP प्रभावित होगा और जमा खोरी होगी.

प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी का किया दर्शन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने किसान महापंचायत में शामिल होने से पहले भूरा देव और शाकंभरी देवी के दर्शन किए.

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1359440021946703874?s=19

दरगाह भी गईं प्रियंका

महापंचायत में आने से पहले प्रियंका गांधी ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह पर हाजिरी लगाने पहुंचीं.

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1359434154354429955?s=19