मेरठ। उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को मेरठ होकर हरिद्वार के लिए निकला। मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित किए। कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले मेरठ से रवाना किया गया।
उप्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों को लेकर काफिला गुरुवार को मेरठ से होकर हरिद्वार के लिए निकला। इस काफिले की सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था की गई। मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर एक लेन अस्थि कलश यात्रा के लिए रिजर्व की गई और पुलिस बल भी वहां पर तैनात किया गया। अस्थि कलश यात्रा पर पुष्प अर्पित करने के लिए टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। अस्थि कलश यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री की अस्थियां हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में हर की पैड़ी पर अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता मनिंदर विहान, शीलेंद्र चौहान, सुधीर कुमार, संजीव शर्मा, अजय कुमार, सुबोध, हेमाद्रि चौहान आदि उपस्थित रहे।