पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच सीएनजी और पीएनजी भी महंगी हो गई है। सीएनजी पर तीन रुपये और पीएनजी पर दो रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार की सुबह छह बजे से नई कीमत लागू होगी। बीते 24 दिन की बात करें तो सीएनजी पर 14.03 रुपये और पीएनजी पर 8.50 रुपये दाम बढ़े हैं। इससे 22 हजार वाहन स्वामियों और 51 हजार पीएनजी उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ गया है। 

ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय भारद्वाज ने बताया कि सीएनजी की पहले कीमत 83.53 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब इसके दाम 86.53 रुपये प्रति किलो हो गई है। पीएनजी की बात करें तो दो रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 47 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। इससे पहले 45 रुपये एससीएम थी। बीते महीने 30 मार्च को सीएनजी की कीमत 72.50 रुपये और पीएनजी की कीमत 38.50 रुपये थी।

आगरा में 51 हजार परिवारों पर महंगाई की मार

शनिवार की सुबह छह बजे से नई दर लागू हो जाएगी। जिले में 22 हजार से अधिक सीएनजी के वाहन हैं और 24 पंपों से सीएनजी भरवाते हैं। पीएनजी कनेक्शन की बात करें तो 51 हजार परिवारों में कनेक्शन हैं। इस तरह से इन पर महंगी सीएनजी और पीएनजी की मार पड़ेगी। इससे पहले पेट्रोल-डीजल और सिलिंडर के दाम बढ़ ही चुके हैं।

गैस 22 अप्रैल31 मार्च 30 मार्च 
सीएनजी 86.53 रुपये85.53 रुपये72.50 रुपये
पीएनजी स्लैब-एक47 रुपये45.00 रुपये38.50 रुपये
पीएनजी स्लैब-दो53.13 रुपये 53.13 रुपये45.09 रुपये
व्यावसायिक पीएनजी65 रुपये61.00 रुपये57.00 रुपये