सोनप्रयाग (केदारनाथ मार्ग)। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल में एक व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा स्थानीय निवासी है। अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई

हादसे के बाद प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए संवेदनशील स्थानों पर स्थित दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त कदम उठाए जा रहे हैं।