चमोली: भारत सरकार के गृह सचिव गोविंद मोहन शुक्रवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे। इससे पहले वह गुरुवार को सेना के विशेष हेलीकॉप्टर एमआई-17 से गोपेश्वर खेल मैदान पहुंचे। उनके साथ आईटीबीपी के एडीजी संजय गुंज्याल भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, गृह सचिव गोपेश्वर पहुंचने के बाद गोपीनाथ मंदिर में आयोजित होने वाली संध्या आरती में भी शामिल हो सकते हैं। वे शुक्रवार और शनिवार को रुद्रनाथ यात्रा मार्ग पर रहेंगे और 24 तारीख को वापस लौटेंगे।

उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आईटीबीपी और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है। यात्रा के दौरान उनका रात्रि प्रवास लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में निर्धारित किया गया है।