देहरादून के क्लेमेंनटाइन कृष्णा विहार में एक युवक और युवती के बीच शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और धारदार हथियार से हमला तक हो गया। इस घटना में युवक के हाथ और युवती के गले में चोट आई।

घायल दोनों को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल दोनों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इंस्पेक्टर मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई जांच के बाद तय की जाएगी।